6 नवंबर 2024 - 15:58
नेतन्याहू का गिरफ़्तारी वारंट जारी करना बहुत ज़रूरी

उन्होंने कहा कि ज़ायोनी अधिकारियों के खिलाफ जरूरी कदम उठाने में देरी नहीं की जानी चाहिए और यह अंतरराष्ट्रीय कानूनों से परे नहीं हैं।

ज़ायोनी प्रधानमंत्री नेतन्याहू के निरंतर युद्ध अपराध और फिलिस्तीन में जारी नस्लकुशी के बारे में बात करते हुए अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के अभियोजक जनरल ने कहा कि ज़ायोनी प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी करना एक जरूरी और आवश्यक मामला बन गया है।

करीम खान ने जर्मन अखबार स्पीगल को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "क्या हमें नेतन्याहू के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी करने के लिए ग़ज़्ज़ा में सभी के मरने का इंतजार करना चाहिए?"

उन्होंने कहा कि ज़ायोनी अधिकारियों के खिलाफ जरूरी कदम उठाने में देरी नहीं की जानी चाहिए और यह अंतरराष्ट्रीय कानूनों से परे नहीं हैं। 

 ध्यान दिया जाना चाहिए कि 20 मई को, करीम खान ने अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय से फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ नरसंहार और मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोप में नेतन्याहू और ज़ायोनी शासन के अपदस्थ युद्ध मंत्री योआव गैलेंट के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी करने के लिए कहा था। 7