4 नवंबर 2024 - 10:27
  इस्राईल के खिलाफ तुर्की ने संयुक्त राष्ट्र में लगाई गुहार

‘तुर्की ने एक साझा पत्र लिखा है, जिसमें सभी देशों से इस्राईल को हथियार और बारूद सप्लाई रोकने की मांग की गई है। हमने यह पत्र 1 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र को सौंपा है जिसमें हस्ताक्षर करने वालों में 54 सदस्य हैं।

इस्राईल के साथ अपने कारोबारी रिश्ते और सैन्य सहयोग को लेकर मुस्लिमजगत में आलोचना का सामना करने वाले अर्दोग़ान ने एक बार फिर जायोनी देश के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध जताते हुए संयुक्त राष्ट्र में अपील करते हुए कहा कि इस्राईल को हथियारों की आपूर्ति बंद होना चाहिए।

नाटो सदस्य तुर्की ने संयुक्त राष्ट्र में इस्राईल के खिलाफ 52 देशों और 2 संगठनों की ओर से संयुक्त राष्ट्र में मांग उठाते हुए कहा कि इस्राईल को हथियार सप्लाई रोकने के लिए क़दम उठाए जाएं। 

तुर्की के विदेश मंत्री हकान फिदान ने जिबूती में एक कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया है कि, ‘तुर्की ने एक साझा पत्र लिखा है, जिसमें सभी देशों से इस्राईल को हथियार और बारूद सप्लाई रोकने की मांग की गई है। हमने यह पत्र 1 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र को सौंपा है जिसमें हस्ताक्षर करने वालों में 54 सदस्य हैं।