4 नवंबर 2024 - 10:17
  स्पेन बाढ़ से बेहाल , जनता ने किंग पर बरसाए अंडे

किंग फेलिप VI और क्वीन लेटिजिया के साथ राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज और अन्य अधिकारी भी बाढ़ प्रभावित एरिया पैपोर्टा शहर का दौरा करने पहुंचे। इस शहर का दौरा करने पर लोगों ने उनके खिलाफ “हत्यारे” तक के नारे लगाए।

बाढ़ से तबाह हाल स्पेन की जनता का ग़ुस्सा फोट पड़ा और उन्होंने बढ़ ग्रस्त इलाक़े का दौरा करने पहुंचे किंग फेलिप VI और क्वीन लेटिजिया समेत देश के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज और वेलेंसिया के गवर्नर माजोन का विरोध करते हुए उन पर अंडों से हमला किया। 

बता दें की भयानक बाढ़ का सामना कर रहे स्पेन में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इसी के बाद देश के किंग फेलिप VI और क्वीन लेटिसिया बाढ़ग्रस्त इलाके वेलेंसिया में पहुंचे। किंग और क्वीन को इलाके में लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। इलाके में पहुंचने पर गुस्साए लोगों ने हंगामा किया और किंग-क्वीन पर अंडे फेंके। किंग फेलिप VI और क्वीन लेटिजिया के साथ राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज और अन्य अधिकारी भी बाढ़ प्रभावित एरिया पैपोर्टा शहर का दौरा करने पहुंचे। इस शहर का दौरा करने पर लोगों ने उनके खिलाफ “हत्यारे” तक के नारे लगाए।