4 नवंबर 2024 - 10:00
  नाइजीरिया, सेना और आतंकीयोंकी मुठभेड़, 187 की मौत

ने अपने आतंकवाद-विरोधी अभियानों में बड़ी सफलता हासिल की है। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी राज्य सोकोटो के एक गांव में कुख्यात आतंकवादी संदिग्ध अबू बकर को भी गिरफ्तार किया गया है। उसे हाबू डोगो के नाम से भी जाना जाता है।

तकफ़ीरी आतंकवाद का सामना कर ररहे नाइजीरिया में देश की सशस्त्र सेना ने देशभर में चलाए गए आतंकी विरोधी अभियान के तहत 187 से अधिक संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया है।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह देश भर में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत नाइजीरियाई सेना ने 187 संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया है। इसके अलावा 262 अन्य को गिरफ्तार किया है।

नाइजीरियाई सेना के प्रवक्ता एडवर्ड बूबा ने राजधानी अबुजा में एक बयान में कहा कि 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के बीच 19 संदिग्ध आतंकवादियों ने सेना के सामने आत्मसमर्पण किया है।

उन्होंने कहा, “सेना ने अपने आतंकवाद-विरोधी अभियानों में बड़ी सफलता हासिल की है। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी राज्य सोकोटो के एक गांव में कुख्यात आतंकवादी संदिग्ध अबू बकर को भी गिरफ्तार किया गया है। उसे हाबू डोगो के नाम से भी जाना जाता है।

सेना के प्रवक्ता ने कहा कि हाबू डोगो देश में सबसे वांछित आतंकी सरगनाओं में से एक है। उसका नाम नाइजीरिया और पड़ोसी देश नाइजर की सुरक्षा एजेंसियों की लिस्ट में शामिल था।