उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। बस में 35 से ज्यादा यात्री सवार थे। इस सड़क हादसे में 36 यात्रियों की मौत हो गई है वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। मुख्यमंत्री धामी ने इस भयानक हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।
उत्तराखंड के अल्मोड़ा हुए बस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाते हुए इस संबंध में पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने का आदेश दिया है। वहीं आयुक्त कुमाऊं मंडल को इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए है। इस हादसे में अब तक 36 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है।