31 अक्तूबर 2024 - 13:28
संयुक्त राष्ट्र में रूस ने अमेरिका को सुनाई खरी खरी

अगर अमेरिका समेत पश्चिम के देश यूक्रेन की मदद कर सकते हैं तो फिर उत्तर कोरिया यूक्रेन के खिलाफ जंग में मॉस्को की मदद क्यों नहीं कर सकता?

यूक्रेन युद्ध को लेकर पश्चिमी जगत और अमेरिका के रवैये और अब उत्तर कोरिया की इस जंग में भागीदारी पर संयुक्त राष्ट्र में जमकर हंगामा हुआ। संयुक्त राष्ट्र के मंच से रूस ने अमेरिका को जमकर फटकारते हुए कहा कि अगर अमेरिका समेत पश्चिम के देश यूक्रेन की मदद कर सकते हैं तो फिर उत्तर कोरिया यूक्रेन के खिलाफ जंग में मॉस्को की मदद क्यों नहीं कर सकता?

रूस के संयुक्त राष्ट्र दूत वसीली नेबेंजिया ने बुधवार को सवाल उठाया कि पश्चिमी देश जब यूक्रेन की मदद का दावा कर सकते हैं तो उनके सहयोगी देश जैसे उत्तर कोरिया, यूक्रेन के खिलाफ जंग में मॉस्को की मदद क्यों नहीं कर सकते? हालांकि, सुरक्षा परिषद की बैठक में अमेरिका, ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया, यूक्रेन और अन्य देशों ने रूस की आलोचना की। इन देशों ने  रूस पर उत्तर कोरिया से सैनिकों की तैनाती कर संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।