30 अक्टूबर 2024 - 15:58
मुम्बई पुलिस एक्शन में, एयर इंडिया के 32 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली पुलिस ने भी 26 अक्टूबर को शुभम उपाध्याय नाम के शख्स को पकड़ा था। शुभम उपाध्याय ने 25 अक्टूबर को IGI एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स को उड़ाने की धमकी भरे पोस्ट किए थे।

भारतीय एयर लाइन्स को लगातार बम से उड़ाने की धमकियाँ मिल रही हैं इसी क्रम में अब एयर इंडिया के 32 विमानों को निशाना बनाने कीधमकि मिली तो मुंबई पुलिस तुरंत एक्शन मे आ गयी। इससे पहले भी 400 से ज्यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है। पुलिस ने धमकी देने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार किये गए व्यक्ति की पहचान महाराष्ट्र के गोंदिया के जगदीश उइके के रूप में हुई है. जगदीश उइके के बारे में पुलिस ने बताया कि वह आतंकवाद पर किताब भी लिख चुका है। 

इस से पहले फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने भी 26 अक्टूबर को शुभम उपाध्याय नाम के शख्स को पकड़ा था।  शुभम उपाध्याय ने  25 अक्टूबर को IGI एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स को उड़ाने की धमकी भरे पोस्ट किए थे।