लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने लेबनान के विरुद्ध ज़ायोनी शासन के युद्ध अपराधों के नतीजे में शहीद होने वाले आम नागरिकों के नवीनतम आंकड़े जारी किये हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में लेबनान के विभिन्न क्षेत्रों पर ज़ायोनी शासन के हवाई हमलों के परिणामस्वरूप 82 लेबनानी नागरिक शहीद हो गए और इन हमलों में 180 लोग घायल हुए हैं।
पिछले 24 घंटों में पूर्वी लेबनान के बकाअ क्षेत्र के गांवों और कस्बों पर ज़ायोनी सेना के चौतरफा हमलों में 63 लोग मारे गए और 110 लोग घायल हो गए।
लेबनान के खिलाफ ज़ायोनी सेना की ओर से जारी जनसंहार में अब तक 2,792 शहीद और 12,772 घायल हुए हैं।