सय्यद हसन नसरुल्लाह के सहायक लेबनान के मशहूर धार्मिक विद्वान शैख़ नईम क़ासिम को हिज़्बुल्लाह का नया चीफ नियुक्त किया गया है। हिज़्बुल्लाह ने सय्यद हसन नसरुल्लाह की शहादत के बाद नया लीडर चुन लिया है। 27 सितंबर को ज़ायोनी हमलों में हसन नसरल्लाह की शहादत के बाद उनके डिप्टी चीफ रहे नईम कासिम को महासचिव नियुक्त किया है। नईम कासिम उन चुनिंदा नेताओं में से एक हैं जो हिज़्बुल्लाह के गठन के दौरान से ही संगठन से जुड़े हैं।
शैख़ क़ासिम ने 1991 से ही हिज़्बुल्लाह के डिप्टी चीफ के तौर पर काम किया है। उन्हें हिज़्बुल्लाह के पूर्व महासचिव अब्बास मूसवी के काल में नियुक्त किया गया था, जो 1992 में एक ज़ायोनी आतंकी हमले में शहीद हो गए थे । शहीद हसन नसरुल्लाह के नेतृत्व में भी वह इस पद पर बने रहे। उन्होंने अपनी राजनीतिक शुरुआत अमल आंदोलन में शुरू की, जिसकी स्थापना 1974 में हुई थी। उसके बाद वह हिज़्बुल्लाह के संस्थापक सदस्यों में रहे।