इस्राईल के अतिक्रमणकारी हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम बनाने वाले ईरान में एक आतंकी हमले में कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की खबर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ईरान के पुलिस बल के काफिले पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में 10 पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई है। ईरान सरकार ने हमले की घटना की जांच का आदेश दिया है।
ईरान के दक्षिणी प्रांत सिस्तान में शनिवार को ईरानी पुलिस के काफिले पर बड़ा हमला हुआ। इस हमले में 10 पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। घटनास्थल ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 1,200 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व पर स्थित है। इस्लामिक रिपब्लिक के मीडिया ने तफ्तान काउंटी क्षेत्र में दस सैन्य बलों की हत्या की पुष्टि की थी। आंतरिक मंत्रालय ने घटना की जांच के लिए एक टीम भी नियुक्त की है।