फिलिस्तीन का समर्थन करने पर आपत्ति जताते हुए ब्रिटेन ने नेल्सन मंडेला के पोते को वीज़ा देने से इंकार कर दिया। फिलिस्तीन में अवैध राष्ट्र इस्राईल का गठन कर के 78 वर्षों से मीडिल ईस्ट को न खत्म होने वाली आग और खून की जंग में धकेलने वाले ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के पोते ज्वेलीवेलिले मंडेला को वीज़ा देने से मना कर दिया।
ज्वेलीवेलिले मंडेला ने कहा कि ब्रिटेन सरकार ने हमास के प्रति उनके समर्थन और इजराइल-हमास युद्ध पर उनके रुख के कारण उन्हें वीजा देने से इनकार कर दिया है।
मंडेला इस महीने की शुरुआत में मैनचेस्टर, एडिनबर्ग और ग्लासगो में फिलिस्तीन समर्थक सभाओं को संबोधित करने के लिए यूके की यात्रा नहीं कर सके।
उन्हें बताया गया था कि दक्षिण अफ्रीकी सरकार का पासपोर्ट होने के बावजूद वीजा की आवश्यकता होगी, हालांकि दक्षिक अफ्रीकी सरकार का पासपोर्ट उन्हें वीजा-मुक्त प्रवेश की अनुमति देता है।
ब्रिटिश गृह कार्यालय ने मंडेला को एक पत्र भेजकर सूचित किया कि उनके वीजा आवेदन को उनके हमास के लिए समर्थन के कारण अस्वीकार कर दिया गया था। साथ ही यह भी कहा गया कि यूके में उनकी उपस्थिति जनता की भलाई के लिए अनुकूल नहीं थी। गृह कार्यालय ने पत्र में लिखा है कि आपकी उपस्थिति समाज के लिए खतरा है। क्योंकि इससे ब्रिटेन के यहूदी समुदायों के बीच तनाव पैदा होने की संभावना अधिक है।