25 अक्टूबर 2024 - 11:43
  तालिबान का अनोखा फरमान, जानदार जीवित प्राणी की तस्वीरें दिखाने पर रोक

सूचना मंत्रालय के अधिकारियों ने इस फैसले की घोषणा की, जिसमें इंसानों और जानवरों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी पर नियंत्रण लगाने की बात कही गई है। खबरों के मुताबिक कानून को धीरे-धीरे पूरे देश में लागू किए जाने की योजना है।

अफ़ग़ानिस्तान की सत्ता पर क़ाबिज़ तालिबान ने एक ओर अजीब फरमान जारी करते हुए जीवित प्राणियों की तस्वीरें दिखाने पर पाबंदी लगा दी है। तालिबान ने अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में एक अजीबोगरीब कानून लागू किया है, जिसमें मीडिया में जीवित प्राणियों की तस्वीरें दिखाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। गुरुवार को तालिबान के नैतिक कानूनों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए यह आदेश जारी किया गया। 

सूचना मंत्रालय के अधिकारियों ने इस फैसले की घोषणा की, जिसमें इंसानों और जानवरों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी पर नियंत्रण लगाने की बात कही गई है। खबरों के मुताबिक कानून को धीरे-धीरे पूरे देश में लागू किए जाने की योजना है। अफगानिस्तान की सत्ता अपने हाथ में लेने के बाद से ही तालिबान ने इस्लामी कानून लागू करने के नाम पर मनमर्ज़ी शुरू कर दी है।