पाकिस्तान में एक आतंकी हमले में कम से कम चार सैनिकों की मौत हो गई जबकि 20 से ज़्यादा घायल हैं। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार यह हमला पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान जिले में दरबान इलाके में हुआ। आतंकियों ने सुरक्षाबलों की चौकी पर हमला करते हुए 4 सैनिकों को मार डाला जबकि 20 से ज्याादा घायल हुए हैं।
दूसरी ओर पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने खैबर पख्तूनख्वा में आतंकियों के खिलाफ बुधवार से ही बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया हुआ है इसमें दो आत्मघाती हमलावर और एक बड़े आतंकी सहित 9 दहशतगर्द मारे गए।
पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि खुफिया इनपुट पर बुधवार देर रात बाजौर जिले में अभियान को अंजाम दिया गया। मुठभेड़ में जवानों ने 9 आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों में 2 आत्मघाती और एक बड़े आंतकी संगठन का सरगना था। इन आतंकियों ने सुरक्षाबलों और लोगों पर कई हमलों को अंजाम दिया था।