25 अक्टूबर 2024 - 11:06
आयतुल्लाह ख़ामेनेई का हाशिम सफीउद्दीन की शहादत पर बयान

हालाँकि आज सय्यद हसन नसरुल्लाह और सय्यद हाशिम सफीउद्दीन हमारे बीच मौजूद नहीं है लेकिन उनकी रूह मैदाने जिहाद में मौजूद है। हिज़्बुल्लाह ज़िंदा है, शान से आगे बढ़ रहा है और अपनी ऐतिहासिक भूमिका निभा रहा है।

ईरान की इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने हिज़्बुल्लाह लेबनान की कार्यकारी परिषद् के प्रमुख शहीद सय्यद हाशिम सफीउद्दीन की शहादत पर शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि हिज़्बुल्लाह आज भी लेबनान की सबसे मज़बूत ढाल और अवैध राष्ट्र के दुस्साहस और दुष्ट शत्रुतापूर्ण रवैये के बीच सबसे बड़ा प्रतिरोध है। 

शहीद सय्यद हाशिम सफीउद्दीन का बखान करते हुए हज़रत आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने कहा कि हालाँकि आज सैय्यद हसन नसरुल्लाह और सय्यद हाशिम सफीउद्दीन हमारे बीच मौजूद नहीं है लेकिन उनकी रूह मैदाने जिहाद में मौजूद है। हिज़्बुल्लाह ज़िंदा है, शान से आगे बढ़ रहा है और अपनी ऐतिहासिक भूमिका निभा रहा है। हमेशा की तरह, अल्लाह की मर्ज़ी के मुताबिक़, इस्लामिक गणराज्य कुद्स के मुजाहिदीन और फ़िलिस्तीन पर कब्ज़ा करने वाले आपराधिक गिरोह के कब्जे का विरोध करने वाले जियालों की की मदद करता रहेगा।