वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मूलवाद मामले में आज शुक्रवार अर्थात 23 अक्तूबर को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। साल 1991 के लॉर्ड विशेश्वर बनाम अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी के मूलवाद में हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों ने अपनी बात रखी है।
गौरतलब है कि ज्ञानवापी में नए मंदिर के निर्माण और हिंदुओं को पूजा का अधिकार देने को लेकर 1991 में मूलवाद दाखिल किया गया था। 33 सालों से लंबित इस मामले में मुस्लिम पक्ष के वकील ने जिरह पूरी कर ली है।
ज्ञानवापी में नए मंदिर के निर्माण और उसमें पूजा करने को लेकर दाखिल मुकदमे के मुख्य वादी का निधन हो चुका है। अब इस मामले को अधिवक्ता देख रहे हैं, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि एएसआई द्वारा पिछली बार बिना खुदाई किए किया गया सर्वे अधूरा है।