ग़ज़्ज़ा और लेबनान में जनसंहार कर रहा अवैध राष्ट्र इस्राईल अपने अपराधों को छुपाने के लिए पत्रकारों को चुन चुन कर निशाना बना रहा है जो सभी अंतर्राष्ट्रीय नियमों का खुला उल्लंघन है। खान यूनुस पर अपने ताज़ा हमलों में ज़ायोनी सेना ने 38 लोगों की हत्या कर दी। मरने वालों में सभी आम नागरिक हैं। दूसरी तरफ लेबनान में ज़ायोनी सेना ने हमला किया, जिसमें कई पत्रकार मारे गए।
ग़ज़्ज़ा हेल्थ मिनिस्ट्री ने शुक्रवार को बताया कि खान यूनुस में ज़ायोनी हमले में 38 लोग मारे गए। शुक्रवार की सुबह की यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब ज़ायोनी सेना लेबनान और ग़ज़्ज़ा में हमले तेज कर रही है। विश्व समुदाय होने के बावजूद भी इस्राईल लगातार हमले कर रहा है, जिसमें आम नागरिकों की जानें जा रही हैं।
दक्षिण-पूर्वी लेबनान में पत्रकारों के ठिकाने पर ज़ायोनी सेना के हवाई हमले में शुक्रवार तड़के तीन मीडिया कर्मचारियों की मौत हो गई। उधकर कतर के 6 पत्रकारों को भी ज़ायोनी राष्ट्र ने आतंकी घोषित कर दिया है। अवैध राष्ट्र के अपराधों को दुनिया के समाने लाने वाले इन पत्रकारों के बारे में ज़ायोनी शासन का कहना है कि यह पत्रकार हमास की मदद कर रहे हैं।