24 अक्टूबर 2024 - 13:51
  इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी जेल से आज़ाद

बुधवार को जज मियांगुल हसन औरंगजेब ने पूर्व फर्स्ट लेडी की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए 10 लाख के मुचलके पर जमानत दी थी ।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बीवी को अदालत से बड़ी राहत मिल गयी है।  इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी 265 दिनों के बाद जेल से रिहा हो गई हैं। उन्हें बुधवार को ही इस्लामाबाद हाई कोर्ट से तोशाखाना केस में जमानत मिली थी।  मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में भविष्य में किसी अतिरिक्त जांच की कोई जरूरत नहीं है। 

बुशरा बीबी को इसी साल 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था जब एक अदालन ने उन्हें तोशाखाना केस में 14 साल की सजा सुनाई गई थी। बुधवार को जज मियांगुल हसन औरंगजेब ने पूर्व फर्स्ट लेडी की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए 10 लाख के मुचलके पर जमानत दे दी।