24 अक्टूबर 2024 - 12:52
सूडान, मस्जिद पर बमबारी, 31 लोगों की मौत

इस बयान के अनुसार 15 पीड़ितों की पहचान कर ली गई है, जबकि दर्जनों लाशों की पहचान अभी भी नहीं की जा सकी है।

सूडान में एक मस्जिद पर हुए हवाई हमले में कम कम से 31 लोगों के मारे जाने की खबर है।  स्थानीय सूत्रों के अनुसार मस्जिद पर हुए इस हमले में 31 लोगों की मौत हो गई। यह हमला सूडान के राज्य गेजिरा की राजधानी वाड मदानी में मौजूद मस्जिद पर हुआ।

क्षेत्र के गैर सरकारी ग्रुप ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि शाम को नमाज के बाद लड़ाकू जहाजों ने शेख अल जेली मस्जिद पर और इसके आस-पास के क्षेत्र अल-इम्तिदाद पर हवाई हमले किए। 

इस बयान के अनुसार 15 पीड़ितों की पहचान कर ली गई है, जबकि दर्जनों लाशों की पहचान अभी भी नहीं की जा सकी है।