21 अक्टूबर 2024 - 12:35
  ज्ञानवापी मस्जिद मामले की सुनवाई पूरी; जल्द आएगा फैसला

मस्जिद में पूजा पाठ करने की मांग करते हुए हिन्दू पक्ष की तरफ से ज्ञानवापी अहाते के भीतर पूजा-पाठ का अधिकार देने और मंदिर निर्माण करने की इजाजत मांगी गई थी। इस मामले में मुस्लिम पक्ष की बहस पूरी हो गई है। अब इस मामले में फैसला 25 अक्टूबर को सुनाया जाएगा।

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद के एक मामले में जल्द ही फैसला आएगा।  इस मामले में सुनवाई पुरी हो चुकी है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार मस्जिद के 1991 केस मामले में मुस्लिम पक्ष की तरफ से दलीलें पूरी हो गई हैं।  यह केस लॉर्ड विशेश्वर बनाम अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी का है, जो  1991 से चल रहा है।  33 साल चल रहे केस में दोनों पक्षों ने अपनी बात रखी थी। 

बता दें कि मस्जिद में पूजा पाठ करने की मांग करते हुए हिन्दू पक्ष की तरफ से ज्ञानवापी अहाते के भीतर पूजा-पाठ का अधिकार देने और मंदिर निर्माण करने की इजाजत मांगी गई थी। इस मामले में मुस्लिम पक्ष की बहस पूरी हो गई है। अब इस मामले में फैसला  25 अक्टूबर को सुनाया जाएगा।