21 अक्टूबर 2024 - 11:29
  कुवैत से इस्राईल को हथियारों की आपूर्ति,सेना ने किया  इनकार

कुवैत में अमेरिका के 4 सैन्य अड्डे हैं। हाल ही में ख़बरें आयी थी कि अली सलीम एयरबेस से अवैध राष्ट्र के नफ्ताईम सैन्य अड्डे तक हथियार पहुंचाए गए थे।

कुवैत ने उन आरोपों को निराधार बताया है जिनमे कहा था गया था की इस देश में मौजूद सैन्य अड्डों से अवैध राष्ट्र इस्राईल को ग़ज़्ज़ा में जनसंहार करने के लिए हथियारों की आपूर्ति की गयी है।

कुवैत सशस्त्र बलों के मुख्यालय ने एक बयान में कहा है कि कुवैत के हवाई अड्डों से हथियारों के हस्तांतरण के संबंध में जो कुछ मीडिया और सोशल नेटवर्क पर कहा जा रहा है वह सच नहीं है और हम इसका खंडन करते हैं।

कुवैत सशस्त्र बल के मुख्यालय ने इस बयान में कहा कि सैन्य हवाई उड़ानें पूर्व नियोजित कार्यक्रमों के अनुसार हो रही हैं और हमारे द्वारा ही नियंत्रित की जा रही हैं।

बता दें कि कुवैत में अमेरिका के 4 सैन्य अड्डे हैं।  हाल ही में ख़बरें आयी थी कि अली सलीम एयरबेस से अवैध राष्ट्र के नफ्ताईम सैन्य अड्डे तक हथियार पहुंचाए गए थे।