भारत में फ्लाइट में बम होने की धमकियों के बीच इस बार फिर इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी दी गयी। एयरपोर्ट कमांड सेंटर को मिले बम धमकी भरे मैसेज ने सुरक्षा तंत्र को चौकस कर दिया है। एक गुमनाम X अकाउंट द्वारा यह दावा किया गया है कि 12 हमलावर छह विभिन्न इंडिगो उड़ानों में हैं। इस घटना ने हवाईअड्डों में सुरक्षा बढ़ा दी है. बम की धमकी के बावजूद, बेंगलुरु में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नही की गयी है।
पिछले एक सप्ताह से ऐसे मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है, बीते हफ्ते में ही कई एयरलाइंस को 70 से ज्यादा विमान में बम होने की झूठी कॉल्स मिली हैं। 19 और 20 अक्टूबर को महज दो दिन में ही 40 ऐसी धमकियां आईं। इस संकट से एयरलाइंस को बड़ा नुकसान हो रहा है।