बहराइच हिंसा के पीड़ित मुलिमों से मिलने के लिए जा रहे डेलिगेशन को उत्तर प्रदेश पुलिस ने हिरासत में लिए लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी के निर्देश पर बहारइच जा रहे है एक डेलिगेशन को आज लखनऊ एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है। इस डेलिगेशन अगुआई मौलाना हकीमुद्दीन कासमी कर रहे थे। शनिवार शाम को जैसे ही मौलाना कासमी लखनऊ एयरपोर्ट उतरे वहां पर पहले से मौजूद यूपी पुलिस और केंद्रीय एजेंसी ने मौलाना कासमी और उनके सहयोगियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया और बहराइच जाने की इजाजत नहीं दी।
बहराइच हिंसा मामले में पुलिस और प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई करने के आरोप लग रहे हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग ने इस हिंसा के मुख्य आरोपी बनाए गए अब्दुल हमीद समेत 25 लोगों के घरों को अवैध बताते हुए नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। अब यूपी पुलिस ने बहराइच में पीड़ित लोगों की सहायता करने के लिए जा रहे जमीयत उलमा-ए-हिंद के एक डेलिगेशन को भी हिरासत में ले लिया है।