19 अक्टूबर 2024 - 16:58
हिज़्बुल्लाह के ड्रोन के बाद मिसाइल हमलों से थर्राया अवैध राष्ट्र इस्राईल

यह ड्रोन 70 किलोमीटर दूर से उड़कर आया था। ग़ौर तलब बात तो यह है कि इस ड्रोन को ज़ायोनी डिफेंस सिस्टम भी डिटेक्ट नहीं कर पाया जिसकी वजह से इलाके में सुरक्षा के अलार्म में भी नहीं बजे।

ज़ायोनी प्रधानमंत्री नेतन्याहू के निजी आवास पर हिज़्बुल्लाह के ड्रोन अटैक के बाद अब हिज़्बुल्लाह ने पलटवार करते हुए ज़ायोनी राष्ट्र पर मिसाइल हमला किया है। 

सय्यद हसन नसरुल्लाह, और याह्या सिनवार की हत्या को अपने लिए उपलब्धि समझने वाले ज़ायोनी राष्ट्र पर इन शहीदों की हत्या के बाद हमले और तेज़ हो गए हैं। 

अतिक्रमणकारी ज़ायोनी सेना ने दावा किया है कि हिज़्बुल्लाह ने सिर्फ 7 मिनट में मक़बूज़ा फिलिस्तीन में 60 मिसाइल दागे हैं। हालाँकि ज़ायोनी सेना ने आना बयान में कहा है कि हिज़्बुल्लाह की तरफ से लगभग 100 से अधिक मिसाइल से हमला किया गया है। 

मिसाइल अटैक से पहले हिज़्बुल्लाह ने ज़ायोनी नेता के आवास को निशाना बनाते हुए ड्रोन अटैक किया था जिसने क़ैसरिया में स्थित ज़ायोनी पीएम के निजी आवास को निशाना बनाया। 

यह ड्रोन 70 किलोमीटर दूर से उड़कर आया था। ग़ौर तलब बात तो यह है कि इस ड्रोन को ज़ायोनी डिफेंस सिस्टम भी डिटेक्ट नहीं कर पाया जिसकी वजह से इलाके में सुरक्षा के अलार्म में भी नहीं बजे।