19 अक्टूबर 2024 - 16:43
  ब्रिटेन की चीन से अपील, उत्तर कोरिया की सेना रूस  पहुंची

ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने चीन द्वारा यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को दिए जा रहे समर्थन पर चिंता जताई है।

रूस यूक्रेन युद्ध के बीच रूस को उत्तर कोरिया की ओर से मिलने वाली सहायता को लेकर ब्रिटेन ने चिंता जताते हुए चीन से अपील की है कि वह रूस की मदद न करे। उत्तर कोरिया द्वारा रूस की मदद के लिए अपने सैनिक भेजने के बाद अब चीन की ओर से भी ऐसे कदम उठाए जाने की आशंका बढ़ गई है। लिहाजा चीन के 2 दिवसीय दौरे पर बीजिंग पहुंचे ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने चीन से रूस की मदद न करने का आग्रह किया है।

 ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने चीन द्वारा यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को दिए जा रहे समर्थन पर चिंता जताई है। उन्होंने अपने चीनी समकक्ष से आग्रह किया कि वह अपने देश की कंपनियों को रूसी सेना को उपकरणों की आपूर्ति करने से रोकें। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डैविड लैमी ने बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ कल ही बैठक की थी।