कनाडा से तनावपूर्ण होते रिश्तों के बीच अब अमेरिका ने भारत को ज़ोर का झटका देते हुए रॉ अधिकारी पर शिकंज्स कस दिया है। अमेरिकी न्याय विभाग ने हत्या की साजिश के मामले में एक भारतीय सरकारी कर्मचारी के खिलाफ आरोप तय किए हैं। यह पूरा मामला अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक अमेरिकी नागरिक गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश से जुड़ा है। अमेरिकी न्याय विभाग ने भारतीय सरकारी कर्मचारी 39 साल के विकास यादव के खिलाफ 'भाड़े पर हत्या की साजिश' और 'मनी लॉन्ड्रिंग' के आरोप भी तय किए हैं।