ऑस्ट्रेलिया ने रूस के खिलाफ यूक्रेन को सैन्य सहायता देने का ऐलान करते हुए जेलेंस्की की सेना को खतरनाक अब्राम्स टैंक देने का फैसला किया है।
अमेरिका और ब्रिटेन के बाद यूक्रेन की मदद को अब ऑस्ट्रेलिया भी आगे आया है। अब तकअमेरिका और ब्रिटेन यूक्रेन के सबसे बड़े मददगारों में रहे हैं। मगर अब ऑस्ट्रेलिया यूक्रेन को अपने खतरनाक अब्राम्स टैंक देने जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि वह अपने 49 पुराने एम1ए1 अब्राम्स टैंक यूक्रेन को देगा। ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यूक्रेन ने कुछ महीने पहले ही नाटो और उसके घटक देशों से इन टैंकों की मांग की थी।