15 अक्टूबर 2024 - 14:05
  मणिपुर में शांति की पहल, मैतई-कुकी और नागा विधायकों की बैठक

लगभग 17 महीने से भड़की जातीय हिंसा के बाद अब राज्य में शांति बहाली के लिए होने वाली इस बैठक को अहम् क़दम माना जा रहा है। पिछले साल मई से जारी इस हिंसा में अब तक 220 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

पिछले काफी समय से हिंसा का सामना कर रहे मणिपुर में शांति बहाली के उद्देश्य से मैतई-कुकी और नागा समुदाय से संबंध रखने वाले विधायकों ने बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य मैतई-कुकी समुदायों के बीच मतभेदों को दूर करना और राज्य में एक लंबे समय से जारी हिंसा और संघर्ष को जल्द से जल्द खत्म करना है। 

लगभग 17 महीने से भड़की जातीय हिंसा के बाद अब राज्य में शांति बहाली के लिए होने वाली इस बैठक को अहम् क़दम माना जा रहा है। पिछले साल मई से जारी इस हिंसा में अब तक 220 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।