लेबनान और ग़ज़्ज़ा में जनसंहार कर रहे इस्राईल को आर्थिक मोर्चे पर ज़बरदस्त ननुक़्सान का सामना करना पड़ रहा है। हाल के सप्ताहों में, इस्राईल एडवांस्ड टेक्नोलॉजी इंडस्ट्रीज (IATI) ने इस्राईल रिसर्च एंड पॉलिसी इंस्टीट्यूट (RISE) के सहयोग से पिछले वर्ष अवैध राष्ट्र में प्रौद्योगिकी उद्योगों के भविष्य पर एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें आने वाली समस्याओं और जोखिमों के बारे में चेतावनी दी गई है।
रिपोर्ट का शीर्षक था "युद्ध के एक वर्ष के दौरान इस्राईल में उन्नत प्रौद्योगिकी की स्थिति", और इसे इस से पहले आयी लेउमी टेक की रिपोर्ट से अधिक गंभीर माना जा रहा है और इसने अवैध रष्ट्र के और अधिक अंधकारमय भविष्य की बात की गयी है।
मिडिल ईस्ट मॉनिटर ने लिखा है कि पिछले साल से अब तक 40,000 से अधिक इस्राईली कंपनियां बंद हो गई हैं।