12 अक्टूबर 2024 - 15:24
इस्राईल का शांति सैनकों पर बर्बर हमला, भारतीय जवानों ने मोर्चा संभाला

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ज़ायोनी सेना के हमले के वक्त भारतीय सैनिकों ने मोर्चा संभाला है। जिसके बाद जख्मी जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अवैध राष्ट्र इस्राईल ग़ज़्ज़ा की तरह लेबनान में भी हॉस्पिटल, स्कूल, रिफ्यूजी कैंप पर बर्बर हमले करते हुए आम नागरिकों का क़त्ले आम कर रहा है। इतना ही नहीं लेबनान में मौजूद संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के बेस पर भी ज़ायोनी सेना ने भीषण गोलीबारी की है जिसमें कई सैनिक जख्मी हुए हैं। हालांकि, वहां तैनात भारतीय शांति सैनिक सुरक्षित हैं। 

 वहीं, मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ज़ायोनी सेना के हमले के वक्त भारतीय सैनिकों ने मोर्चा संभाला है। जिसके बाद जख्मी जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

यूएन अधिकारी के मुताबिक लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूनिफ़ेल) के नकौरा स्थित हेडक्वार्टर में दो इंडोनेशियाई शांति सैनिक घायल हुए हैं। यह तब हुआ जब एक ज़ायोनी टैंक ने निगरानी टावर पर सीधे हमला किया। यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि सौभाग्य से इस बार सैनिक गंभीर रूप से जख्मी नहीं हुए, लेकिन शांति सैनिक अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।