एक तरफ जहाँ भाजपा देशभर में मसलिमों के खिलाफ अपनी नीतियों और बयानबाज़ी के लिए चर्चा में रहती हैं वहीँ चुनावी राज्य महाराष्ट्र में दिवाली के बहाने मुस्लिम टीचरों को गिफ्ट देकर मुस्लिम वोट बैंक को साधने में लगी है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे की अगुवाई वाली राज्य मंत्रिमंडल ने दीवाली से पहले मदरसा के टीचर्स को बड़ा तोहफा दिया है।
शिंदे मंत्रिमंडल ने मदरसों में डी.एड., बी.एड. टीचर्स के वेतन बढ़ाने का ऐलान किया है। साथ ही मौलाना आजाद अल्पसंख्यक आर्थिक विकास निगम की शेयर पूंजी को 700 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1,000 करोड़ रुपये करने को भी मंजूरी दी है। गुरुवार को हुई बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की।