9 अक्टूबर 2024 - 19:18
रतन टाटा नहीं रहे, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

रतन टाटा ने 86 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। रतन टाटा को कुछ ही दिनों पहले स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दुनिया के जाने-माने बिजनेसमैन और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का देहांत हो गया।  उन्होंने बुधवार 9 अक्तूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

रतन टाटा ने 86 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। रतन टाटा को कुछ ही दिनों पहले स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देश के तमाम हस्तियों और लोगों की ओर से रतन टाटा के निधन पर शोक प्रकट किया जा रहा है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रतन टाटा के निधन पर शोक प्रकट किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट किया, 'श्री रतन टाटा जी एक दूरदर्शी बिजनेस लीडर, एक दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया। साथ ही, उनका योगदान बोर्डरूम से कहीं आगे तक गया। उन्होंने अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर बनाने के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता के कारण कई लोगों के बीच अपनी जगह बनाई।'