9 अक्टूबर 2024 - 18:05
लेबनान संकट पर बैठक बुलाएगा फ़्रांस

इस बैठक का उद्देश्य लेबनानी लोगों की आपातकालीन सुरक्षा और राहत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को एकजुट करना और लेबनानी संस्थानों, विशेष रूप से लेबनानी सशस्त्र बलों को सहायता पहुँचाना है जो देश की आंतरिक स्थिरता के रक्षक हैं।

फ़्रांस में लेबनान में ज़ायोनी सेना के बढ़ते जनसनहार के बीच बैठक बुलाने की घोषणा की है। फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय ने घोषणा की कि यह बैठक ज़ायोनी शासन और हिज़्बुल्लाह के बीच बढ़ते तनाव के बीच लेबनान में राजनीतिक स्थिति और मानवीय सहायता पर केंद्रित होगी।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य लेबनानी लोगों की आपातकालीन सुरक्षा और राहत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को एकजुट करना और लेबनानी संस्थानों, विशेष रूप से लेबनानी सशस्त्र बलों को सहायता पहुँचाना है जो देश की आंतरिक स्थिरता के रक्षक हैं।