9 अक्टूबर 2024 - 18:00
जॉर्डन और मिस्र ने लगाई इस्राईल से गुहार

प्रतिरोधी मोर्चे के हमलों से इस्राईल की रक्षा में खुल कर सामने आने वाले जॉर्डन के विदेश मंत्री और उप प्रधानमंत्री अयमन सफदी ने जोर देते हुए कहा कि देरी के लिए कोई जगह नहीं है और इस्राईल को कानून से ऊपर नहीं होना चाहिए।

ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी सेना की ओर से चलाये जा रहे जनसंहार के बीच अवैध राष्ट्र इस्राईल के लिए सुरक्षा कवच और सप्लाई लाइन का काम करने वाले मिस्र और जॉर्डन ने इस्राईल से युद्ध विराम की अपील की है। 

मिस्र पहुंचे जॉर्डन के उप प्रधानमंत्री तथा विदेश एवं प्रवासी मंत्री अयमन सफदी ने काहिरा में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। 

मिस्र और जॉर्डन ने ग़ज़्ज़ा और लेबनान में 'ज़ायोनी हमलों' पर फौरन रोक लगाने और संघर्ष के राजनीतिक समाधान की अपील की है। 