9 अक्टूबर 2024 - 17:27
पाकिस्तान में नहीं रुक रही टार्गेट किलिंग, शिया नेता की गोली मार कर हत्या

पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने ओरकजई आदिवासी जिले के हामिद असकरी की गोली मारकर हत्या कर दी ।

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक शिया समुदाय के खिलाफ टार्गेट किलिंग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 

 पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में आज फिर अज्ञात बंदूकधारियों ने एक शिया समुदाय के एक बड़े नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है।

स्थानीय पुलिस ने के अनुसार पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने ओरकजई आदिवासी जिले के हामिद असकरी की गोली मारकर हत्या कर दी । यह घटना कोहाट जिले के ओल्ड जेल रोड पर घटी है। हमलावर हत्या करने के बाद मौके से भागने में सफल रहे।