8 अक्टूबर 2024 - 10:12
रावण से बड़ा नहीं है योगी, यति नरसिंहानंद ने सुनाई खरी खरी

योगी रावण से बड़ा नहीं है। कभी योगी को लगता हो कि सत्ता बड़ी है। मैं तो आज मर जाऊंगा या कल। सत्ता कभी किसी की नहीं रहने वाली है।

पैग़ंबरे इस्लाम पर अक्सर विवादित टिप्पणी कर के चर्चा में रहने वाले डासना मंदिर के विवादित पुजारी ने इस बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की रावण से तुलना करते हुए कहा कि वह सत्ता में आकर अपनी हैसियत न भूलें। सत्ता किसी की नहीं आज है कल चली जायेगी। सोशल मीडिया पर वायरल विडियो में यति नरसिंहानंद पुलिस के सामने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर विवादित शब्द कहते नजर आए। इसी दौरान पुलिस और उनके बीच हुई बहस का वीडियो भी सामने आया है।

पुजारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस मनमानी कर उन्हें कुचल रही है। योगी पुलिस की बात सुन रहे हैं, उनकी नहीं। उन्होंने कहा कि योगी रावण से बड़ा नहीं है। कभी योगी को लगता हो कि सत्ता बड़ी है। मैं तो आज मर जाऊंगा या कल। सत्ता कभी किसी की नहीं रहने वाली है।