ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी सेना की ओर से किये जा रहे जनसंहार को एक साल पूरा हो गया साथ ही इस्राईल के अतिक्रमण के खिलाफ हमास के अल अक़्सा तूफ़ान को भी एक वर्ष बीत गया।
इस अवसर पर ईरान की इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर सय्यद अली खामेनेई ने हमास के ऑपरेशन तूफ़ान अल-अक्सा की एक बार फिर सराहना की । हमास के 7 अक्टूबर के अटैक की पहली बरसी पर आयतुल्लाह खामेनेई ने एक्स पर हिब्रू भाषा में लिखा, “ऑपरेशन तूफ़ान अल-अक्सा ने ज़ायोनी शासन को 70 साल पीछे धकेल दिया।
बता दें कि अमेरिका और साम्राज्यवादी शक्तियों के बिना इस्राईल आज भी बेहद कमज़ोर है जैसे वह अपने गठन के समय था। अपनी स्थापना के समय इस्राईल एक कमजोर देश था, जो अमेरिकी मदद के बिना फिलिस्तीनियों के सामने टिकने की ताकत नहीं रखता था। आज भी वह इन के बिना कुछ दिन भी नहीं टिक सकता।