7 अक्टूबर 2024 - 09:42
 प्रतिरोध कुचलने के सपने देख रहा है इस्राईल, अब हैफा भी आग में जला

वहीँ प्रतिरोधी आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने कल रात हैफा के दिल कहे जाने वाले क्षेत्रों पर घातक मिसाइल हमले किये और ज़ायोनी एयर डिफ़ेंस सिस्टम इन मिसाइलों को रोकने में असफल रहा।

एक तरफ अवैध राष्ट्र इस्राईल जहाँ लेबनान और ग़ज़्ज़ा में जनसंहार के सहारे जन प्रतिरोध को कुचलने का सपना देख रहा है वहीँ प्रतिरोध की आग अब हैफा को भी जलाने लगी है। 

लेबनान पर ज़मीनी हमले को भी 6 दिन हो गए हैं लेकिन ज़ायोनी सेना लेबनान के सीमावर्ती गांवों पर लगातार बमबारी के बावजूद,  लेबनान के किसी सीमावर्ती गाँव और कस्बे में भी प्रवेश नहीं कर पाई है। ज़ायोनी सेना ने अपने विशेष बलों के सहयोग से लेबनान मेतांक और बक्तरबंद गाड़ियों समेत भरी फौजी साज़ो सामान पहुँचाने की रणनीति में भी मुंह की खायी और हिज़्बुल्लाह ने इस्राईल के 5 टैंकों को उड़ा दिया। 

वहीँ प्रतिरोधी आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने कल रात हैफा के दिल कहे जाने वाले क्षेत्रों पर घातक मिसाइल हमले किये और ज़ायोनी एयर डिफ़ेंस सिस्टम इन मिसाइलों को रोकने में असफल रहा।