4 अक्टूबर 2024 - 14:53
नसरुल्लाह की शहादत पर कैंडल मार्च, पुलिस ने 30 लोगों पर मामला दर्ज किया

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘कैंडल मार्च’ के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथ में हिज्बुल्लाह नेता शहीद हसन नसरुल्लाह के पोस्टर लिए हुए थे।

मुंबई के गोवंडी में सैय्यद हसन नसरुल्लाह की शहादत केशोक में कैंडल मार्च निकालने पर स्थानीय पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के नौसर सय्यद हसन नसरुल्लाह की शहादत के बाद मुंबई के गोवंडी इलाके में स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च  निकालकर विरोध जताया था। अब  पुलिस ने बिना इजाजत जुलूस निकालने के लिए करीब 30 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने इस बात की  जानकारी साझा की है।

बता दें कि मंगलवार शाम को इमामबाड़ा और बैंगनवाड़ी इलाके के बीच जुलूस निकाला गया था।  36 साल के पुलिसकर्मी को व्हाट्सएप पर प्रदर्शन का एक वीडियो मिला, जिसमें कुछ लोग फिलिस्तीन के समर्थन और अवैध राष्ट्र के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे थे।  पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘कैंडल मार्च’ के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथ में हिज्बुल्लाह नेता शहीद हसन नसरुल्लाह के पोस्टर लिए हुए थे।