छत्तीसगढ़ में भारतीय सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। नारायणपुर में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 30 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। इलाके में अभी सर्च ऑपरेशन जारी है।
बस्तर क्षेत्र के आईजी ने बताया कि नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले की सीमा में थुलथुली गांव के जंगल में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया.। इनकी मौजूदगी की सूचना मिलने पर नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले से सुरक्षाबल की टीम भेजी गई थी। इसमें जिला रिजर्व गार्ड और एसटीएफ के जवान थे।
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबल लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं। जो नक्सली मुख्यधारा में वापस आना चाहते हैं, उन्हें विशेष ऑपरेशन के तहत वापस आने का मौका भी दिया जा रहा है। इस प्रयास के बावजूद जो नक्सलवाद का रास्ता नहीं छोड़ रहे हैं और शांति बहाली में रुकावट बन रहे हैं, उनका खात्मा भी किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब तक दंतेवाड़ा और नारायणपुर समेत सात जिलों वाले बस्तर रीजन में सुरक्षाबलों ने 189 नक्सलियों को मार गिराया है।