हिज़्बुल्लाह ने लेबनान पर आक्रमण कर रही ज़ायोनी सेना के 4 हत्यारों को मौत के घाट उतार दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिज़्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान के ओडेशा में एंबुश लगाकर ज़ायोनी सेना को बड़ी चोट पहुंचाई है। हिज़्बुल्लाह के इस एंबुश में ज़ायोनी सेना 4 आतंकी मारे गए हैं वहीं 20 घायल बताए जा रहे हैं।
बता दें कि हिज़्बुल्लाह ने ज़ायोनी सेना के ग्राउंड ऑपरेशन को लेकर पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी कि वह किसी भी तरह की जमीनी कार्रवाई के लिए तैयार है। हिज़्बुल्लाह के लड़ाके गुरिल्ला युद्ध में माहिर माने जाते हैं, 18 साल पहले जब 2006 में अवैध राष्ट्र की ज़ायोनी सेना ने लेबनान की जमीन पर कदम रखा था तो उसे इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी थी।