मीडिल ईस्ट में पिछलेलगभग एक साल से क़त्लेआम कर रहे इस्राईल के खिलाफ ईरान की जवाबी कार्रवाई से मीडिल ईस्ट खतरा बढ़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। ईरान की ओर से इस्राईल के आतंकी हमलों के जवाब में की गयी कड़ी कार्रवाई के बाद से पश्चिम एशिया में तनाव काफी बढ़ गया है।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने मध्य पूर्व में तेजी से बिगड़ते हालात पर चिंता जताई है। क्षेत्र में तनाव बढ़ने पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया में भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने का आह्वान किया। साथ ही यह भी कहा कि ऐसा न हो कि यह संघर्ष पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले ले। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह बेहद अहम है कि संघर्ष पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र को अपनी चपेट में न ले। हम अनुरोध करते हैं कि सभी मुद्दों को बातचीत और कूटनीति के माध्यम से सुलझाया जाना चाहिए। भारत की ओर से यह बयान तब जारी किया गया जब एक दिन पहले ही ईरान ने अवैध राष्ट्र पर करीब 200 मिसाइलें दाग़ी हैं।