ईरान के राष्ट्रपति मसऊद पीजिशकयान ने नेतन्याहू को अल्टीमेटम देते हुए कहा है की वह ईरान से उलझने की ग़लती न करे।
ईरानी नेता ने कहा कि ईरान जंग पसंद नहीं करता लेकिन हर खतरे का मुँहतोड जवाब देना जानता है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट x पर लिखा कि हमने अपने क़ानूनी अधिकारों के आधार और ईरान और क्षेत्र के लिए शांति और सुरक्षा के उद्देश्य से, ज़ायोनी शासन की आक्रामकता का निर्णायक जवाब दिया है। यह कार्रवाई ईरान के हितों और नागरिकों की रक्षा के लिए थी।
मसऊद पीजिशकयान ने कहा कि नेतन्याहू जान लें ईरान जंग पसंद नहीं करता लेकिन हर खतरे का मुँहतोड जवाब देना जानता है। यह हमारी क्षमता और शक्ति की हलकी सी झलक है। ईरान से मत उलझना।