अवैध राष्ट्र इस्राईल में स्थित भारतीय दूतावास ने मक़बूज़ा फिलिस्तीन में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए उन्हें सेल्टर हाउस के आसपास रहने की सलाह दी है।
अवैध राष्ट्र में रह रहे अपने नागरिकों से भारतीय दूसावास ने कहा है कि सावधानी बरतें। मक़बूज़ा फिलिस्तीन के भीतर अनावश्यक यात्रा से बचें। सेल्टर हाउस के करीब रहें। दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम ज़ायोनी अधिकारियों के संपर्क में हैं। किसी भी इमरजेंसी में दूतावास की हेल्पलाइन पर संपर्क करें।