महाराष्ट्र की सत्तधारी पार्टी भाजपा के विधायक लगातार अल्पसंख्यक मुसलमानों के खिलाफ बयानबाज़ी करने के बाद भी क़ानूनी कार्रवाई से बचे हुए हैं।
महाराष्ट्र से भाजपा विधायक नितेश राणे अक्सर विवादित बयान के लिए मीडिया में छाए हुए हैं। अब उनका एक और बयान चर्चा में है। एक निजी प्रोग्राम में राणे ने फिल्म 'पुष्पा' के अंदाज में कहा, "हिन्दू को फ्लावर समझते हो क्या, फ्लावर नहीं हिन्दू समाज आग है। नितेश राणे ने कहा कि हम भाईचारा चाहते हैं लेकिन, जो भाईचारा नहीं चाहते उन्हें सबक सिखाना भी जानते हैं।
नीतेश ने कहा कि दुर्गा पूजा का त्योहार आने वाला है। अगर इस दौरान पथराव हुआ, तो मैं चेतावनी देता हूं कि मुस्लिम समुदाय की तरफ से जो जुलूस निकाला जाएगा इसमें शामिल लोग घर नहीं जा पाएंगे।
भाजपा नेता ने कहा कि "मैं मुसलमानों से नफरत नहीं करता हूं लेकिन, अगर कोई हमें आंख दिखाएगा तो हम छोड़ेंगे नहीं। जो मुसलमान तिरंगे को सलाम करते हैं, वह देशभक्त हैं लेकिन, जिन्हें तिरंगे से परेशानी है वह देशद्रोही हैं। भारत एक हिन्दू राष्ट्र है और पहले यहां हिन्दूओं का हित देखा जाएगा। अगर आप हिन्दू को गलत नजरों से देखोगे तो अंजाम भुगतने के लिए भी तैयार रहो।