दिल्ली पुलिस ने अगले कुछ दिनों के लिए राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में ‘नया कानून’ लागू कर दिया है। ऐसे में अगर आप कई सारे दोस्तों के साथ निकल रहे हैं, तो संभल जाइए।
दिल्ली पुलिस ने 6 दिन के लिए धारा 163 लागू की है। अगर 5 लोग एक साथ निकलते पाए गए, तो पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई भी कर सकती है। इन जगहों पर धरना प्रदर्शन पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। कोई किसी भी तरह का हथियार लेकर नहीं जा पाएगा।
दिल्ली पुलिस कमिश्नर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, नई दिल्ली ,सेंट्रल दिल्ली नॉर्थ दिल्ली के अलावा दिल्ली के सभी बॉर्डर्स पर धरा 163 लागु रहेगी। पहले इसे धारा-144 के नाम से जाना जाता था।