लेबनान ने अपनी हवाई सीमा को ईरान के जहाज़ों के लिए बंद कर दिया है। लेबनान की आधिकारिक समाचार एजेंसी के अनुसार देश के श्रम और परिवहन मंत्री ने रफीक हरीरी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को ईरानी विमानों को लेबनानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से रोकने का आदेश दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ लेबनान की आधिकारिक समाचार एजेंसी अल विकालातुल वतनिया लिल एलाम की रिपोर्ट के अनुसार, श्रम और परिवहन मंत्री अली हमीह ने रफीक हरीरी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को आदेश दिया कि वह इस हवाई अड्डे पर जाने वाले ईरानी विमान को न उतरने दें और उन्हें लेबनानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से भी मना कर दें।
अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार लेबनान पहुंचा ईरान का जहाज़ बैरुत में उतरे बग़ैर ही वापस कर दिया गया।