हिज़्बुल्लाह लेबनान की तरफ से सय्यद हसन नसरुल्लाह की शहादत की पुष्टि के साथ ही दुनियाभर में शोक की लहर है।
इराक में राष्ट्रीय शिया आंदोलन के नेता मुक्तदा सद्र ने हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैय्यद हसन नसरुल्लाह की शहादत की खबर के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।
मुक्तदा सद्र ने लिखा: मैं चाहता हूं वह बाक़ी सभी शहीदों के साथ अल्लाह की बारगाह में पैगंबर (अ.स), इमाम अली (अ.स) और इमाम हुसैन (अ.स) से मुलाक़ात करें। उन्होंने सम्मानपूर्ण जीवन जीया और गौरवान्वित होकर शहीद हुए।