24 सितंबर 2024 - 10:25
नायडू का ऐलान, इमाम को मिलेंगे 10 और मौलाना को 5 हज़ार

नायडू ने साथ ही आदेश दिया कि कडप्पा हज हाउस और गुंटूर क्रिश्चियन भवन का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि, चुनाव के दौरान इमाम को 10 हजार और मौलानों को 5 हजार रुपये देने का जो वादा किया गया था वो जल्द ही पूरा किया जाएगा।

नायडू ने साथ ही आदेश दिया कि कडप्पा हज हाउस और गुंटूर क्रिश्चियन भवन का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

सीएम नायडू ने अधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री जन विकास योजना के तहत जितने भी काम लंबित हैं जिनके लिए 447 करोड़ रुपये पहले ही दिए जा चुके हैं, उसे तेजी से पूरा किया जाना चाहिए।