रामगिरि की तरफ से रसूले इस्लाम के खिलाफ दिए गए बयानों के बाद देश भर में विरोध प्रदर्शनका सिलसिला दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है लेकिन सरकार की तरफ से अब तक उपद्रवियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इसी क्रम में विवाद को और हवा देते हुए भाजपा विधायक नितेश राणे ने रामगिरी महाराज का सपोर्ट किया है, जिसके बाद मुस्लिम संगठन और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने विरोध जताया। AIMIM और मुस्लिम समाज के लोगों ने सोमवार को छत्रपति संभाजी नगर से लेकर मुंबई तक शक्ति प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय झंडे के साथ संविधान रैली निकाली, जो बिना किसी घटना के निकाली गई। हालांकि, ठाणे-मुंबई बॉर्डर पर पहुंचने के बाद, ठाणे के कलेक्टर अशोक शिंगारे और मुंबई पुलिस को AIMIM के पूर्व सांसद नेता ने पत्र सौंपा, जिसके बाद वे फिर से संभाजीनगर के लिए रवाना हो गए।
वहीं आनंद नगर जकात नाका पर मुस्लिम समुदाय के लोगों की पुलिस के साथ बहस हो गई। इसके बाद पुलिस ने मुस्लिम समाज के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।