हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद को लेकर हिंदुत्ववादी संगठनों ने बवाल मचाया हुआ है। इन मुद्दों को लेकर पूरे राज्य में जगह-जगह रोड जाम कर रहे हिंदुत्ववादी संगठन प्रशासन को धमकाने पर उतर आए हैं।
इस मामले में देवभूमि संघर्ष समिति नामक संगठन ने ऐलान करते हुए साफ कहा है कि अगर संजौली मस्जिद पर 5 अक्टूबर को हिमाचल की जनता के हित में फैसला नहीं आया, तो समिति पूरे राज्य में जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी।
देवभूमि संघर्ष समिति के संयोजक भरत भूषण ने शिमला में एक पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अवैध मस्जिद को लेकर 1 सितंबर से शुरू हुए आंदोलन में अब तक राज्य भर में 28 स्थानों पर प्रदर्शन हो चुके है।
अगर संजौली की मस्जिद पर फैसला हिमाचल के जनता के हित में आता है, तो इसका स्वागत किया जाएगा, नहीं तो समिति तब तक संघर्ष करेंगी, जब तक मस्जिद को हटाया नहीं जाता।